अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन । Antyodaya Shramik Suraksha Yojana Online Apply
भारत सरकार द्वारा देश में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनके तहत महिलाएं, बच्चे, किसान एवं युवाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि असंगठित क्षेत्र में मजदूरों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उनके लिए किसी भी प्रकार का बीमा या दुर्घटना की दशा में सहायता मिलना काफी मुश्किल होता है इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को लाभ पहुंचाया जायेगा। Antyodaya Shramik Suraksha Yojana Application Process और Antyodaya Shramik Suraksha Yojana Eligibility Criteria के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना 2025
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना को मंजूरी दे दी गई है और इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गुजरात के खेड़ा जिले में शुरू कर दिया गया है जिसके तहत खेड़ा जिले लगभग 1 लाख श्रमिकों को जोड़ा जाएगा। इस योजना में उन्ही श्रमिको को शामिल किया जायेगा जिनके पास ई-श्रम कार्ड है। Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के तहत देश के लगभग 28 करोड़ श्रमिकों को जोड़ा जायेगा और उन्हे लाभ पहुचाया जायेगा।
अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के तहत श्रमिकों का बीमा किया जायेगा और बीमा का प्रीमियम 289 और 499 रुपए होगा। 289 के प्रीमियम में श्रमिक का 5 लाख रुपए का बीमा किया जायेगा जिसके तहत यदि श्रमिक की मृत्यु अथवा स्थाई अपंगता पर 5 लाख रुपए की सहायता राशि नोमिनी को प्रदान की जायेगी। वहीं अगर श्रमिक 499 रुपए का प्रीमियम भरता है तो उसका बीमा 10 लाख रुपए का होगा। यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसके 2 पात्र बच्चों की पढ़ाई के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अलग से प्रदान की जायेगी।
Key Highlights
योजना का नाम | अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना |
शुरू किया गया | भारत सरकार द्वारा |
कैटेगरी | केंद्रीय योजनाएं |
लाभार्थी | श्रमिक |
लाभ | 10 लाख रुपए |
पात्रता | असंगठित क्षेत्र |
प्रीमियम | ₹289 एवं ₹499 |
आधिकारिक वेबसाइट | Official Website |
अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के उद्देश्य
- असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एक प्रकार का सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का बीमा करना है।
- Antyodaya Shramik Suraksha Yojana के तहत डिलीवरी वाले, फैक्टरी में काम करने वाले, भट्टों में काम करने आदि श्रमिको को जोड़ना है।
- 289 रुपए के प्रीमियम पर 5 लाख रुपए का तक का बीमा प्रदान करना है।
- 499 रुपए के प्रीमियम पर 10 लाख रुपए का बीमा प्रदान करना है।
- श्रमिक की मृत्यु होने पर बच्चो की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त 1 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जायेगी।
Antyodaya Shramik Suraksha Scheme Premium
प्रीमियम | मृत्यु होने पर देय राशि | विकलांग होने पर देय राशि |
₹289 | 5 लाख रुपए | 5 लाख रुपए |
₹499 | 10 लाख रुपए | 10 लाख रुपए |
अतिरिक्त | बच्चो की पढ़ाई के लिए 1 लाख | उपलब्ध नही |
अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना की पात्रता
- श्रमिक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- देश के सभी राज्यों के श्रमिक इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
- इसमें डिलीवरी पार्टनर भी आवेदन कर सकते हैं।
- श्रमिकों के पास ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है अथवा उनका श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता
- ई श्रम कार्ड
- Antyodaya Shramik Suraksha Yojana Form
- फोटो
- हस्ताक्षर
- पता
Antyodaya Shramik Suraksha Yojana Apply Online
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन नही किया जा सकता है इसमें आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है जिसके लिए प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
- सबसे पहले आपको नजदीकी डाकघर में जाना होगा।
- वहां आपको Antyodaya Shramik Suraksha Yojana Application Form को लेना होगा।
- आवेदन फॉर्म में आपकी सभी प्रकार की जानकारी को भरना होगा।
- जानकारी को भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज को संलग्न करना होगा और कार्यालय में जमा करना होगा।
- जमा करने के पश्चात आवेदन फॉर्म की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जायेगी।
- सभी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आपको योजना से जोड़ दिया जायेगा।